मेडिकल कालेज, जौनपुर की एम०बी०बी०एस० छात्रा, शिखा सिंह एवं रिया तिवारी को प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
देश की उपासना धनंजय विश्वकर्मा
जौनपुरः:उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल द्वारा एम०बी०बी०एस० छात्राओं का ICMR STS 2025 के शोध में चयन होने के उपरान्त छात्रा, शिखा सिंह एवं रिया तिवारी तथा उनके प्रोजेक्ट गाइड डा० पूजा पाठक एवं डा० नवीन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहाँ कि यह उपलब्धि न केवल इन दोनों छात्राओं के परिश्रम तथा अनुसंधान में गहरी रूचि एवं निरंतर लगन का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान की गुणवत्ता और शोध संस्कृति का भी परिचायक है। आईसीएमआर-एसटीएस जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी मंच पर चयनित होना अत्यंत गौरव की बात है। इससे हमारे विद्यार्थियों को शोध पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन, डाटा विश्लेषण और चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शिखा सिंह और रिया तिवारी एवं उनके गाइड डा० पूजा पाठक एवं डा० नवीन कुमार सिंह तथा कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा० मुदित चौहान को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह अवसर छात्रों को उत्कृष्ट शोधकर्ता एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। छात्रों का शोध में आगे बढ़ना न केवल संस्थान के लिए बल्कि चिकित्सा जगत के लिए भी एक आशा की किरण है। मैं सदैव अपने छात्रों के साथ खड़ा हूँ और शोध कार्य में उन्हें हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करता रहूँगा। शोध और नवाचार की दिशा में हमारें कॉलेज का द्वार छात्रों के लिए हमेशा खुला रहेंगा। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए छात्रों से अपेक्षा की कि वे चिकित्सा क्षेत्र में अपने ज्ञान और नवाचार से समाज की सेवा करें। सम्मान प्राप्त करने के बाद छात्राओं ने सर्वप्रथम प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया और कहा कि “आईसीएमआर एसटीएस 2025 के लिए मेरा चयन होना मेरे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। यह उपलब्धि मेरे गाइड एवं कॉलेज के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ शोध कार्य करने कि लिए प्रेरित करता है।” मैं हृदय से अपने शिक्षकों एवं कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त करती हूँ”

