मोबाइल पर आने वाले अनजान काल व ओटीपी शेयर करने से बचे – एसपी ग्रामीण

मोबाइल पर आने वाले अनजान काल व ओटीपी शेयर करने से बचे – एसपी ग्रामीण

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या। इस समय साइबर ठगी से संबंधित अपराध बढ़े है।आए दिन कम पढ़े-लिखे लोगों को छोड़िए बुद्धिजीवी लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं।इस संबंध मे साइबर क्राइम नोडल प्रभारी तथा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि साइबर ठगी से अगर बचाना है तो सभी लोगों को जागरूक रहना पड़ेगा।लोगों को जागरूक करने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ लोगों को साइबर ठगी क्या है उसे कैसे बचा जाए पंपलेट बैनर पोस्टर के माध्यम से जागरुक कर रहे हैं। बताया कि इसके अलावा बीच-बीच में लोगों से अपील किया जाता है कि वह सभी किसी को मोबाइल पर आने वाले मैसेज तथा और खासकर ओटीपी कतई शेयर ना करें। एटीएम से पैसा निकालते समय या ध्यान दें की कोई आपके आसपास संदिग्ध रूप से खड़ा तो नहीं है और साथ ही साथ कोशिश या रहे पैसा निकालते समय आप ही अंदर रहे। बताया कि पैसा निकालने तथा एटीएम से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो वहां पर खडे सुरक्षा गार्ड से अपनी समस्या बताएं ना कि किसी अनजान व्यक्ति से। मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5 केंद्र राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं तथा बालिकाओं के विकास तथा सुरक्षा को लेकर लिए अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसका प्रचार प्रसार पंपलेट पोस्टर बैनर के अलावा स्कूल कॉलेज चौराहा पर संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साथ इस अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा कुछ महत्वपूर्ण नंबर भी बताया जा रहा है। जिससे कि समय रहते महिलाएं व बेटियां अपनी मदद कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *