मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से लोग मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे है। डॉ. पूजा पाठक

मेडिकल कालेज जौनपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर 02 अक्टूबर, 2025) के अन्तर्गत साइकेट्री विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ब्यूरो – धनन्जय विश्वकर्मा।

उत्तर प्रदेश/जौनपुर : मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के के दिशा निर्देश में डा० पूजा पाठक, नोडल अधिकारी, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं विभागाध्यक्ष साइकेट्री विभाग, डा० विनोद वर्मा के संयुक्त सहयोग से दिनांक 30 सितम्बर, 2025 को साइकेंट्री विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० विनोद वर्मा ने बताया कि 12-13 प्रतिशत लोग मानसिक बिमारियों से ग्रसित है उनमें से ज्यादातर महिलाओं में यह बीमारी देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण हार्मोनल परिवर्तन सामाजिक व पारिवारिक कलह करना है। महिलाओं में होने वाली बीमारियों- तनाव, घरेलू हिंसा, दुर्घटना मानसिक शारीरिक उत्पीड़न आत्म संकोच इत्यादि है।

राहुल सिंह, सहायक आचार्य साइकेंट्री विभाग ने इन मानसिक बीमारियों से बचने के उपाय के बारे में बताया उन्होने कहा लोगो को पर्याप्त और अच्छी नीद लेना चाहिए, स्वस्थ्य आहार, व्यायाम करना चाहिए और अपने मन की बातो को लोगो के साथ साझा करना चाहिए। और अधिक समस्या होने पर डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

डा० ईशदत्त सीनियर रेजिडेंट ने लागों के मानसिक बीमारियों के लक्षणों के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नीद नही आ रही उदास रह रहा घबराहट हो रही है और आत्महत्या के विचार आ रहे है तो उसे मानसिक रोग हो सकता है।

डा० पूजा पाठक, सहायक आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन ने बताया कि मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से लोग मानसिक बीमारियों के शिकार हो रहे है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० ए० ए० जाफरी चिकित्सा अधीक्षक, डा० विनोद कुमार, डा० हमजा अंसारी, सहायक आचार्य, चर्म रोग विभाग, डा० अरविन्द पटेल, सहायक आचार्य एनेस्थीसिया, डा० मुदित चौहान् सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, एवं नर्सिंग अधिकारी अनुज, रंजिता श्वेता व सहायक कर्मचारी रजनी राजभर व मरीज और उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *