यातायात नियमों का पालन न करने वाले 104 वाहनों चालान

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 104 वाहनों चालान किया,अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 2 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा डग्गामार वाहन को सीज किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
इस मामले में यातायात निरक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार गौतम एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप कुमार गुप्ता के देखरेख में यातायात प्रभारी जी डी शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 104 वाहनों के चालान किये गये । बुलेट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर/पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विेशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 02 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा डग्गामार वाहन को सीज किया गया ।

साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया । सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें ।

पॉलिटेक्निक चौराहा से अनेक स्थानों के लिए जाने वाले ऑटो टेंपो के ड्राइवरों को इकट्ठा करके वाहन को व्यवस्थित रूप से रोड पर खड़ा करने की हिदायत दी गई साथ ही एक सुरक्षित स्थान पर टेंपो ऑटो खड़ा करने के लिए स्थान निर्धारित कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *