ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर राम नवमी के पावन पर्व पर मां शीतला गुरुकुल नेवादा ईश्वरी सिंह में योग एवं यज्ञ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिंह
द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।
बच्चों को ताड़ासन, गरुणासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, यौगिंग जॉगिंग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया ।योग के पश्चात पतंजलि योग समिति के जिला यज्ञ प्रभारी डॉक्टर ध्रुवराज द्वारा
यज्ञ कार्यक्रम करवाया गया । विद्यालय परिवार द्वारा योग गुरु डॉक्टर ध्रुवराज को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया ।विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव एवं अनिल निषाद, पंकज सिंह, अरुण यादव प्रधान और भाजपा नेता विकाश सिंह द्वारा योगगुरु को अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शिक्षक गण उपेंद्र पाल, सुजीत यादव, अवनीश निषाद, श्रीकांत यादव, बबिता सिंह, नीतू सिंह, साधना सिंह, सुनीता , रागिनी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

