राजकीय आईटीआई लखनऊ के रोजगार दिवस में 438 युवाओं को मिला रोजगार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि राजकीय आईटीआई, अलीगंज में सोमवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख आठ कंपनियों ने भाग लिया।
ट्रेनिंग, काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खाँ ने बताया कि इस रोजगार दिवस में कुल 936 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 438 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्हें 13,060 से 22,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ नौकरी के प्रस्ताव दिए गए। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी इस बार चयनित नहीं हो पाए, उनके लिए 31 जुलाई 2024 को फिर से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

