रामनगरी हर घर जल जीवन मिशन सरकारी योजनाओं में पैसों की लूट – श्री राम सेना

रामनगरी हर घर जल जीवन मिशन सरकारी योजनाओं में पैसों की लूट – श्री राम सेना

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने डीएम शशांक तिवारी से हर घर जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा जयसिंहमऊ ब्लॉक तारुन अयोध्या की शिकायत दर्ज कराई गई।शिकायत के माध्यम से दिनेश सिंह बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता कर्मवीर की देखरेख में हैदराबाद की कार्यदाई संस्था को पानी की टंकी बाउंड्री वॉल पावर हाउस एवं 4 से 5000 हजार घरों में पाइप बिछाने का कार्य 4 करोड़ 4 लाख में 2022 मे दिया गया जो 2024 में पूरा भी हो गया संस्था ने खुद कार्य न करा कर वर्तमान ब्लाक प्रमुख तारुन फयाराम वर्मा कंपनी को दिया, फयाराम वर्मा कंपनी ने तारुन ब्लॉक के बालू मौरंग सप्लायर वेद तिवारी जिनको टंकी बनाने का कोई अनुभव नहीं प्राप्त है मिलकर काम किया एवं ग्राम सभा जयसिंहमऊ के प्रधान संदीप वर्मा को बाउंड्री वॉल एवं पावर हाउस बनाने का काम दिया गया इन लोगों ने ना केवल घटिया निर्माण किया बल्कि समय-समय पर अवर अभियंता की देखरेख में करोड़ों का भुगतान भी लेते रहे दिनेश सिंह जिलाधिकारी से निवेदन किया कि जब तक आपके द्वारा स्थलीय निरीक्षण करके कठोर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक कल दिनांक 30/04/2026 से पानी की टंकी के पास ग्राम सभा जयसिंहमऊ मे आमरण अनशन चलता रहेगा

!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *