अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
रामनगरी में विराजमान रामलला जिनके मंदिर की सुरक्षा को देश की सबसे हाईटेक बनाने में मंथन चल रहा है। एक हजार साल तक टिकने वाले राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा के लिए भी पूरे देश की इंजीनियरिग लगाई जा रही हैl राम मंदिर सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा देश की सबसे हाईटेक होगीlअयोध्या में प्रवेश होते ही यहां आने वाले की निगरानी शुरु हो जाएगी और रामनगरी में रहने के दौरान की हर गतिविधियों की जानकारी एकीकृत कंट्रोल रूम के पास होगी। सुरक्षा उपकरणों के स्थान तय कर उन्हें समय-समय लगाने की तैयारी पूरी रखी जाय। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व रामजन्मभूमि के सुरक्षा सलाहकार व बीएसएफ के रिटायर्ड डीजी केके शर्मा,प्रदेश के अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर,पुलिस लाईन्स व सर्किट हाऊस में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डाॅक्टर अनिल मिश्र व अयोध्या राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र,आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा आदि से घटों बैठक की। तय किया गया कि मंदिर निर्माण के दौरान ही मंदिर परिसर व आसपास लगाए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों के स्थान तय कर उन्हें समय-समय लगाने की तैयारी पूरी रखी जायl इससे मंदिर निर्माण के साथ-साथ सुरक्षा का काम भी होता जाएगा।अयोध्या में तेजी से चल रहा भव्य राममंदिर का निर्माण। अयोध्या में तेजी से चल रहा भव्य राममंदिर का निर्माण, सुरक्षा को बड़े से बड़े खतरों से सुरक्षित रखने में किसी भी प्रकार की चूक न होने। बैठक में यह भी तय किया गया कि मंदिर निर्माण के बाद भी उसकी सुरक्षा को बड़े से बड़े खतरों से सुरक्षित रखने में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाएlइसके लिए आधुनिक सुरक्षा विशेषज्ञों से भी परामर्श करने पर राय बनीlइसके साथ ही चल रहे प्लिंथ निर्माण व पत्थरों की आपूर्ति में तेजी लाने के साथ 20 फिट ऊंची प्लिंथ के निर्माण में तेजी के लिए दो और मशीने लागने पर विचार हुआ l रिटेनिंग वाल के निर्माण में तेजी,भक्तों के लिए सुविधा बढ़ाने व दर्शन मार्गों के निर्माण में तेजी जाने पर भी चर्चा की गईl तय किया गया कि आगामी चैत्र माह में पड़ने वाले श्रीराम जन्मोत्सव के पहले दर्शन मार्ग के निर्माण का काम ज्यादा से ज्यादा पूरा कर लिया जाना चाहिएl

