(रायपुर)’माँ का करे अपमान, वो कुपुत्र ही कहलायेगाÓ, राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम की मिमिक्री पर भड़के सीएम साय

(रायपुर)’माँ का करे अपमान, वो कुपुत्र ही कहलायेगाÓ, राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम की मिमिक्री पर भड़के सीएम साय
रायपुर, 21 सितंबर (आरएनएस)। इंदौर में 19 सितंबर को हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री का मामला अब बड़ा सियासी विवाद बनता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि ने पीएम मोदी के बोलने के तरीके का नकल उतारा। अब सीएम साय मामले में हमलावर होते हुए दिखे हैं। सीएम साय ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
सीएम ने ये लिखा
सीएम ने बिना कार्यक्रम का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है,माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है.माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा,माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगाÓ। सीएम का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सीएम ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जिक्र नहीं किया।
ये है पूरा मामला
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ‘छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित ने मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पुलकित मणि ने मंच पर पीएम मोदी की बोलने की शैली, हाव-भाव और ‘हेलो माई फ्रेंडÓ और हग डिप्लोमेसी की नकल की। इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे और वीडियो में हंसते हुए नजर आए। विवाद तब बढ़ा जब मिमिक्री के एक हिस्से में पीएम की एक पुरानी रैली का जिक्र आया, जिसमें उन्होंने एक बुजुर्ग महिला के लिए कुर्सी मंगवाई थी। अब इस मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हैं।
सीएम मोहन यादव ने भी जताई नाराजगी
इस पूरे मामले में बीजेपी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने इस एक्ट को शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय बताया। उन्होंने राहुल गांधी के कार्यक्रम को झूठ की गूंज बताया। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह गैर जिम्मेदाराना रवैया बेहद शर्मनाक, निंदनीय और अशोभनीय है। हमारे देश की संस्कृति और मां के सम्मान के अपमान के साथ उन्होंने युवाओं के भविष्य को गलत दिशा में ले जाने को प्रोत्साहित किया है।
एसएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *