राष्ट्रभक्ति के सुरों से गूंजा नोएडा, समूहगान प्रतियोगिता में गाजियाबाद मुख्य शाखा ने हासिल किया प्रथम स्थान

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय – के साथ राजेश कुमार
नोएडा, 27 सितंबर 2026। भारत विकास परिषद की स्वर्णिम शाखा, नोएडा के आतिथ्य में रविवार को सेक्टर-12 स्थित भावराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रान्त की विभिन्न शाखाओं से 26 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और देशभक्ति, राष्ट्रभावना एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में गाजियाबाद मुख्य शाखा की टीम ने प्रथम, दादरी शाखा ने द्वितीय तथा प्रेरणा शाखा, इन्द्रापुरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी टीमों की प्रस्तुतियों की अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की।
स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। शाखा सचिव महेंद्र शाह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं शाखा संस्कार संयोजक ओम प्रकाश बंसल ने सभी प्रतिभागी शाखाओं एवं टीमों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम से महेश बाबू गुप्ता, पवन गौतम एवं राजीव अजमानी, क्षेत्रीय टीम से राजीव गोयल एवं अमित सिंघल तथा प्रान्तीय टीम से कवित बंसल, श्रीमती मुक्ता अग्रवाल, पी.सी. गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, राकेश मित्तल, विमल अग्रवाल, श्रीमती तरुण शर्मा एवं एन.के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्वर्णिम शाखा की ओर से श्रीमती सुमन गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, डॉ. एम.के. अग्रवाल, दिनेश मित्तल, मुकुल बाजपेयी, संजय जिंदल, अनिल गोयल, आर.सी. बजाज, तुलसी दास एवं धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, संस्कार और देशसेवा के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *