रुदौली कोतवाली मे तैनात उप निरीक्षक कृपा शंकर यादव का अमेठी स्थानांतरण होने पर हुई भावभीनी विदाई

रुदौली कोतवाली मे तैनात उप निरीक्षक कृपा शंकर यादव का अमेठी स्थानांतरण होने पर हुई भावभीनी विदाई

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।रुदौली कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कृपा शंकर यादव का गैर जनपद तबादला अमेठी हुआ है। उनके स्थानांतरण की सूचना मिलते ही कोतवाली परिसर में विदाई का माहौल भावुक हो गया।शुक्रवार को कोतवाली परिसर में उनके सम्मान में एक सादे लेकिन गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारी, सहकर्मी एवं पुलिस स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सभी ने उन्हें माला पहनाकर और शुभकामनाएं देकर विदाई दी।इस मौके पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कृपा शंकर यादव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया।उनके व्यवहार और कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की।अंत में कृपा शंकर यादव ने भी अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि रुदौली में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने सभी से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *