रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के अलना भारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिली।शव के मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जिस पर उसकी पहचान श्रीमती पार्वती पाल (48) पत्नी कृष्ण कुमार पाल, निवासी तार गोहान थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई।पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस संबंध मे मृतका के पति कृष्ण कुमार पाल ने बताया कि पार्वती पाल गुरुवार सुबह घर से निकली थीं,लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच रेलवे ट्रैक पर किसी महिला के शव मिलने की सूचना मिली।मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की है।

