रोल प्रेषक द्वारा विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद अंतर्गत बयालसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 293 और 294 की गहन समीक्षा की गई

मंडल आयुक्त वाराणसी/रोल प्रेषक श्री एस० राजलिंगम के द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जलालपुर स्थित बयालसी इंटर कॉलेज में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

रोल प्रेषक द्वारा विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद अंतर्गत बयालसी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 293 और 294 की गहन समीक्षा की गई। 10 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का अनन्तिम प्रकाशन होना है जिसके संदर्भ में प्रारूप 1 से 8 तक का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, ईआरओ जाफराबाद अजय उपाध्याय, ईआरओ केराकत शैलेंद्र कुमार सहित, एईआरओ सुपरवाइजर बीएलओ सहित अन्य उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *