लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम गोमती नगर विस्तार मैं अवैध रूप से बनाई गई लक्ष्मी मार्केट को बुधवार तोड़ने गया, तो मार्केट के मालिक और किसान यूनियन के पदाधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई जिसके कारण हंगामा हुआ। इसकी वजह से एलडीए की टीम मार्केट को तोड़ नहीं पाया, मगर कार्रवाई के लिए मौके पर पुलिस दल और एलडीए के इंजीनियर कर्मचारी बैरंग वापस लौट गए। जेनेश्वर पार्क के पास यह मार्केट दिलीप सिंह बिष्ट की है, जिसकी अपील को मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने पिछले हफ्ते खारिज कर दिया है। कार्रवाई शुरू होते ही एलडीए टीम और बिल्डिंग मालिक दिलीप सिंह बिष्ट की नोंकझोंक शुरू हो गई। किसान नेता और भारी संख्या कार्यकर्ताओं ने एलडीए की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। परिवार और किसानों ने मौके पर हवन पूजन भी शुरू कर दिया, जिसके कारण एलडीए को कार्रवाई रोकना पड़ गया है।

