लखनऊ के लोक भवन से मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण*
*पारदर्शी ऑनलाइन चयन से हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* सोमवार को विकास भवन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर लखनऊ में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन का वितरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाईसेज का वितरण एवं पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकापर्ण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, तथा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकओं सहित देखा गया।
जनपद से 3 आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा 346 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर ऑनलाईन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण, स्मार्ट फोन का वितरण, पूर्ण हो चुके बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामो एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो का लोकापर्ण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित मा0 विधायक ददरौल, द्वारा नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को बधाई देते हुए, उन्हें अपने केन्द्र का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों तक पहुंचाये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये स्मार्ट फोन का सदुपयोग करते हुए पोषण ट्रैकर आदि पर शत-प्रतिशत् फीडिंग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मा0 विधायक ददरौल अरविन्द कुमार, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह , मुख्य विकास अधिकारी-डॉ0 अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला विकास अधिकारी-ऋषिपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी-अरविन्द रस्तोगी एवं सम्बन्धित परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।

