लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार गंभीर घायल

लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर सड़क हादसे में कार सवार गंभीर घायल

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर सोमवार को रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लोहियापुर स्थित श्री कृष्णा ढाबा के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया।अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्राला में जा घुसी, जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में भिडंत ट्राला और कार के बीच हुई। सड़क हादसे की सूचना पाते ही सुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह व भेलसर चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया।
पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *