लखनऊ मण्डल के सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए विशेष अनुदान प्राप्ति के आवेदन प्रारम्भ*

*लखनऊ मण्डल के सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए विशेष अनुदान प्राप्ति के आवेदन प्रारम्भ*

पठन संस्कृति को वृहद रूप में बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य-डॉ दिनेश कुमार

 

लखनऊ

विशेष कार्याधिकारी, पुस्तकालय प्रकोष्ठ, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन,डॉ शान्तवना तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक पुस्तकालयों के अनुदान योजना तथा राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान योजनाओं के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लखनऊ मण्डल में नगरीय,ग्रामीण,अल्पसंख्यक बाहुल्य एवं अनुसूचित जाति,जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक पुस्तकालयों से सम्बन्धित को पुस्तकीय सहायता ,फ़र्नीचर एवं संग्रहण सामग्री आदि के लिए विशेष अनुदान योजना विषयक निर्देश प्राप्त हुआ है

 

 

जे डी लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त अनुदान योजना से लखनऊ मण्डल के 6 जिलों लखनऊ, हरदोई,सीतापुर, लखीमपुर खीरी,उन्नाव,रायबरेली को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशानुसार उक्त अनुदान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के समस्त पुस्तकालयों को योजना से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें

 

डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व राजकीय जिला पुस्तकालय से प्राप्त किया जा सकता है, तथा सम्बन्धित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक/राजकीय पुस्तकालय में आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2026 है

 

डॉ दिनेश कुमार ने बताया आवेदन के लिए प्रतिष्ठान की वेबसाइट www.online.rrrlf.gov.in

के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है

*डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *