लखनऊ व्यापार मंडल ने व्यापारी नेता रामकुमार वर्मा को लखनऊ नगर का महामंत्री पद पर मनोनीत किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि रामकुमार वर्मा आलमबाग परिक्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी के साथ साथ लखनऊ व्यापार मण्डल के 30वर्ष पुराने पदाधिकारी रह चुके है और व्यापार मण्डल के प्रति हमेशा तन-मन-धन से समप्रित रहते है इनकी सक्रियता एवं लगन को देखकर लखनऊ व्यापार मण्डल की कमेटी ने निर्णय लिया है कि रामकुमार वर्मा को लखनऊ नगर का महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया।
आलमबाग के सभी व्यापारियों ने अमरनाथ मिश्र एवं पवन मनोचा को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र जी ने बताया कि अलामबाग परिक्षेत्र के व्यापारियों की जो भी समस्या आयी उसे स्थानीय स्तर से लेकर प्रसाशन तक पहॅुचाकर अहम भूमिका निभायी। इनकी लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। आज भी पुरे नगर के व्यापारी सम्मान करते है।
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा जी ने सर्वप्रथम रामकुमार वर्मा जी को बधायी देते हुए बताया कि आलमबाग व्यापार मण्डल के प्रति स्तम्भ के रूप में खड़े रहते है फिर इनको अपने पद की चिन्ता नहीं रहती है पद को यदि त्यागना पड़ा तो त्याग किया है।
रामकुमार वर्मा को नगर कमेटी में महामंत्री बनाये जाने पर सभी व्यापारियों ने लड्डू खिलाकर बधायी दी।

