वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पी.एन. रस्तोगी के निधन पर रेड क्रॉस में शोक सभा आयोजित*

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पी.एन. रस्तोगी के निधन पर रेड क्रॉस में शोक सभा आयोजित*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*शाहजहांपुर* मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय में जनपद के जिला अस्पताल के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा जगत की प्रतिष्ठित विभूति डॉ पी.एन. रस्तोगी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। डॉ पी.एन रस्तोगी चिकित्सक डॉ उत्तम रस्तोगी के पूज्य पिता तथा ददरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आयुष चिकित्सक डॉ रचना रस्तोगी के पूज्य ससुर थे।

शोक सभा में उपस्थित समाजसेवियों एवं रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ पी.एन. रस्तोगी केवल एक कुशल एवं समर्पित चिकित्सक ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत समाजसेवी व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने अपने दीर्घ चिकित्सकीय जीवन में असंख्य रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। उनका निधन चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी, सीटू के जिला अध्यक्ष मुरारी दीक्षित, रेडक्रॉस के सदस्य अवनीश सक्सेना, बृजेश गुप्ता टीवी क्लीनिक से अतुल मिश्रा और रोहित मिश्रा, सी एल तिवारी सुधांशु ,आशीष, अनुज जौहरी, मनोज तिवारी, सौरभ, अग्रज जौहरी, ओम, दिव्यांगजन कल्याण समिति के बालकृष्ण पाण्डेय सहित रेडक्रॉस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा में वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उपस्थित सभी लोगों ने डॉ रस्तोगी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *