विकास प्राधिकरण अयोध्या कार्यालय की सीढी अचानक टूटी
हादसे मे नगर विधायक समेत कई लोग बाल बाल बचे
फोटो
अयोध्या।कोचिंग,लाइब्रेरी,प्रतिष्ठानों तथा दूसरों की बिल्डिंगों का मानक तय करने वाली विकास प्राधिकरण अयोध्या कार्यालय की सीढी अचानक गिर गई।घटना के समय नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व कई कोचिंग व लाइब्रेरी संचालक मौजूद रहे।लेकिन कोई इस हादसे में घायल नहीं हुआ।बताते चले कि घटना से थोड़ी देर पहले इसी कार्यालय में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोचिंग संचालकों व लाइब्रेरी प्रबंधकों के साथ एक बैठक की गई थी।बैठक के बाद यह हादसा हुआ।सीडी टूटने से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां पर मौजूद तथा अन्य लोगों का एक ही सवाल रहा जब निर्माण मानकों की निगरानी करने वाले प्राधिकरण के कार्यालय में हुई इस घटना ने भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

