विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति सम्मान समारोह में सीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति सम्मान समारोह में सीडीओ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

अयोध्या।मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति सम्मान समारोह में महिला सुरक्षा,सशक्तिकरण एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिसमें खासकर सोनिया रोमी शालिनी शकुंतला तथा ईशा को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा इस अभियान से जुड़ी महिला पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय है।इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *