जिला आबकारी अधिकारी जौनपुर विष्णु प्रताप सिंह समस्त थोक एंव फुटकर बिक्री अनुज्ञापी, देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भॉग, ताड़ी एवं सी0एल02, एफ0एल02/2बी, माडल शॉप, बार, जनपद जौनपुर को अवगत कराया है कि संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में दिए गये प्राविधानो के क्रम में अनुज्ञापन की शर्तों में उल्लिखित है कि 14 अप्रैल (डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखा जाए।
उक्त के अनुपालन में आप समस्त अनुज्ञापियों को निर्देशित किया जाता है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 14 अप्रैल 2026 (डा० भीम राव अम्बेडकर जयन्ती) के अवसर पर समस्त देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भॉग, ताड़ी की दुकानों एवं सी0एल02, एफ0एल02/2बी, माडल शॉप तथा बार के अनुज्ञापनों को बन्द रखना सुनिश्चित करें। उक्त बन्दी हेतु नियमानुसार कोई प्रतिफल देय नही होगा।
———–
जौनपुर 13 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जनपद न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियां की खेल कूद प्रतियोगिता के अवसर पर 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार एवं 25 अप्रैल 2026 चतुर्थ शनिवार को जिला न्यायालयों हेतु अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त तिथियों के घोषित अवकाशों के एवज में 02 चतुर्थ शनिवार को जिला न्यायालयों में कार्य दिवस किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
मा0 न्यायालय के निर्देश के क्रम में इस न्यायिक अधिष्ठान एवं समस्त ग्राम न्यायालयों में दिनांक पर 24 अप्रैल 2026 शुक्रवार एवं 25 अप्रैल 2026 चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित किया है। मा0 न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में 27 जून 2026 चतुर्थ शनिवार एवं 25 जूलाई 2026 चतुर्थ शनिवार को इस न्यायिक अधिष्ठान के साथ साथ ग्राम न्यायालयों में कार्य दिवस घोषित किया है।
———-

