विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

रूदौली-अयोध्या। रविवार को नवसृजित नगर पंचायत मां कामाख्या में ग्राम पंचायत सैदपुर में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया।विधायक ने सैदपुर में इंटरलाकिंग,खड़ंजा सहित पांच विकास कार्यों का शिलान्यास किया।साथ ही चार इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण भी किया।इस मौके पर विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उन्हें अधिकारी गंभीरता से ले और तत्काल निस्तारित कराएं।कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है हर गरीब के सिर पर छत होना चाहिए।गरीबों के आवास एवं शौचालय निर्माण के लिए सरकार के पास धन की कमी नहीं है।उन्होंने ने कहा की माँ कामाख्या नगर पंचायत बनने से जनता को शहरी सुविधायें मिलेंगी साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।जिससे हर क्षेत्र का विकास होगा।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता,पंचायत सचिव करुणा शंकर,वरिष्ठ भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडे,बैज नाथ,शीतला प्रसाद शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *