जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। अब तक 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के कुल 76,417 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे जनपद को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में कुल मिलाकर अब तक 13,68,270 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विशेष ड्राइव में कुल 91,954 आयुष्मान कार्ड बनाकर जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान की दैनिक समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जा रही है, जिससे कार्य में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो रहा है।
ब्लॉक स्तर पर धर्मापुर, जलालपुर एवं मुफ्तीगंज में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
जनपद में अब तक 1,45,899 लाभार्थियों का उपचार आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जा चुका है, जिस पर कुल 260.48 करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
जिलाधिकारी के द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
———–
जौनपुर 01 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
वित्तीय हस्त पुस्तिका खण्ड-5, भाग-2, के अपेन्डिक्स 20 ड्यूटी एण्ड रिस्पान्सविलटीज के पैरा-3, में वर्णित प्राविधानों के अनुसार कोषागार के स्टाम्प भण्डारण से सम्बन्धित द्धितालक कक्ष का भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष के अन्त में 31 मार्च के अन्तिम अवशेष पर किये जाने का प्राविधान है।
तद्क्रम में द्धितालक कक्ष के 31 मार्च, 2026 के अन्तिम अवशेष पर 01 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा वार्षिक सत्यापन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमा शंकर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी अजय उपाध्याय, मुख्य रोकड़िया पवन कुमार, उप रोकड़िया सुरेश सिंह यादव, रमेश चन्द्र सरोज एवं कोषागार के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
———
जौनपुर 01 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05
उपायुक्त (श्रम-रोजगार) नन्दलाल कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 20.03.2026 के अनुपालन में जनपद में मनरेगा योजना के अन्तर्गत मानदेय/मैन पावर उपलब्ध कराये जाने हेतु आउटसोर्सिंग संस्था का चयन जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। उक्त हेतु जेम बिड संख्या GEM-2026/8/7403974 के सापेक्ष निर्धारित अन्तिम तिथि 13 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 1ः00 बजे तक समस्त इच्छुक निविदादाता जैम पोर्टल के माध्यम से निविदा में प्रतिभाग कर सकते हैं।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

