विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय बाल सुधार गृह में योग शिविर आयोजित*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा राजकीय बाल सुधार गृह में विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन योग प्रभारी अधिकारी मृदुल कुमार गुप्ता ने किया गया, जिसमें लगभग 35 बालकों ने सहभागिता की।
योग प्रोटोकॉल के तहत बच्चों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे उनके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक प्रणाली अधिकारी डॉ. सिराज अहमद अंसारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। वहीं, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शबीना नाज अंसारी ने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और योग को बेहतर स्वास्थ्य का आधार बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में योग सहायक राहुल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, स्टाफ नर्स राम विनय यादव, आशीष कुमार, अमरेश कुमार वर्मा, पवन कुमार कटिहार, राहुल मिश्रा, पुनीत गुप्ता, रामदास, कृष्णपाल व समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

