ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कंज्यूमर गिल्ड संस्था द्वारा राजधानी लखनऊ में विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस 20 नवम्बर 2022 को कन्जुमर गिल्ड व कंजूमर वॉइस के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन होटल कम्फर्ट इन में किया गया l इस कार्यशाला की रुपरेखा कंजूमर गिल्ड संस्था के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा गया किया l
कार्यशाला में मुख्य रूप से ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सिंह, परिवहन विभाग से योगेंद्र यादव, टीपी, स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक प्रोफेसर भरत राज सिंह तथा सलाहकार कंज्यूमर वायस संस्था, हेमंत उपाध्याय एवं सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों, उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि, इसमें प्रतिभाग किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में बेहतर सड़क सुरक्षा को लेकर माहौल बनाने का संकल्प लिया।
डॉ. भरत राज सिंह ने बताया कि भारत में प्रति वर्ष 4.5 लाख सड़क दुर्घटनाओ में से 1.5 लाख की करीब मृत्यु हो जाती हैl इसका मुख्यकारण भारत में आबादी का 35% से 45% युवावर्ग का होना है l इनमें अधिक से अधिक जागरूकता फैलाना तथा ट्रैफिक नियमो का शक्ति से अनुपालन कराना ही कमी ला सकता है l जिनमे ओवर स्पीडिंग, मोबाइल का उपयोग, हेलमेट का न पहनना आदि आदत बन चुकी है l
उक्त कार्यशाला के उपरान्त सड़क दुर्घटनाओ से हुए मृतकों को याद करते हुए 1090 चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी का यहसास दिलाने हेतु कैंडिल जलाया गया l

