वृद्धावस्था में कई शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण में योग की अहम भूमिका-डॉ0अरुण कुमार भरारी.
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रतिवर्ष आयुष मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन-सूर्या फाउंडेशन द्वारा 30 राज्यों (केंद्र शासित प्रदेशों सहित) के लगभग 500 जनपदों के 5000 स्थान पर योग दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें लाखों लोगों को काॅमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाता है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन- सूर्या फाउंडेशन द्वारा “स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग” थीम पर योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आवाहन है कि योग दिवस जनभागीदारी अधिक स्थानों पर हो। पिछले 11 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में विकसित हुआ है, जो संस्कृतियों, समग्र स्वास्थ्य, ध्यान और सद्भाव को प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा 100 दिन काउंटडाउन प्रोग्राम के अंतर्गत योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा इसके लिए पूरे भारत में 21 जून 2026 को एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग अभ्यास करवाने का लक्ष्य है। योग महोत्सव की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के उत्तर प्रदेश के एडवाइजरी बोर्ड मेंबर तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु राज्य सहसंयोजक के पद को सुशोभित कर रहे डॉ0 अरुण कुमार भरारी के निर्देशन में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन तथा शाश्वत द इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के अमर शहीद पथ स्थित शाश्वत द इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग संस्थान में एक योग शिविर चल रहा है जिसमे की इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ0अरुण कुमार भरारी ने कहा कि वृद्धावस्था में कई शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण में योग अहम भूमिका निभाता है तथा डॉ0 विनोद कुमार यादव ने कहा की योग तथा ध्यान से वृद्धावस्था में व्यक्ति की याददाश्त में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त डॉ0 पुष्पा यादव तथा शाश्वत संस्थान के प्राचार्य कैप्टन आर0पी0 शुक्ला, उप प्राचार्या सुधा, एमडी गुप्ता,डॉ0अनूप सहाय, अनुराधा,दीपशिखा, दिशा सेन तथा सुधांशु दयाल द्वारा संबंधित विषय पर विचार व्यक्त किए गए।इसी कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें रिचा पटेल, श्रद्धा पटेल,आकांक्षा यादव, ज्योति पाल, नेहा मौर्य एवं अंकिता ने प्रश्नों के सही-सही उत्तर दिए। शिविर में योग विशेषज्ञ डॉ0 राकेश प्रताप सिंह तथा डॉ0 सुदीप कुमार के द्वारा आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार योग का अभ्यास कराया जा रहा है तथा डॉ0विनोद कुमार यादव के द्वारा ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में संस्थान की छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबंध समिति के सदस्य गण एवं समस्त कर्मचारी गण पूरे जोश एवं उत्साह के साथ शिविर में रुचि ले रहे हैं शिविर का समापन 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्सव मनाने के बाद किया जा
एगा।

