शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर, शहीद मेजर पंकज पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मेजर बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई टीम ने हर घर तिरंगा प्रोग्राम के तहेत संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह फ़ौजी समेत संगठन के सभी पूर्व सैनिक भाइयों ने हरदोई सोलजरबोर्ड से तिरंगा रैली की शुरुआत की तदुपरांत शहीद उद्द्यान में अमर जवान स्तंभ पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,उसके बाद शहीद मेजर पंकज पाण्डे के घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण एवं पुष्पांजली की गई, फिर पूरे शहर में विशाल रैली निकाली गई,तथा हर घर मे तिरंगा फहराया, जिसमे जिले के सभी सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया,रैली में भारत माता की जय,तथा बंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा।

