शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

जौनपुर,12 जून। यूपी के जौनपुर स्थित गौराबादशाहपुर थाना अंतर्गत

शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में गौराबादशाहपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ युवती की शिकायत पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार मड़ियाहूं क्षेत्र के तदीपुर गांव निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सखैला गांव निवासी विशाल पुत्र सुरेश ने शादी का वादा कर करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने विशाल समेत अन्य नामजद लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मेडिकल स्टोर मैरादखान के पास से वांछित अभियुक्त विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं और मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करेगा। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर र

ही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *