शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर।प्रा.वि.त्रिलोचनपुर, न्याय पंचायत काफूर पुर में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमे डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार उपाध्याय और एआरपी जगदीश यादव मौजूद रहे। डीसी द्वारा सरस्वती पूजा तथा दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक की शुरुआत की गई । निपुण लक्ष्य प्राप्त करने की कार्य योजना, नवीन सत्र में नामांकन और बच्चों के ठहराव पर, 10 पॉइन्ट टूल , दीक्षा ऐप पर चर्चा, रीड अलोंग पर चर्चा की गई। अंत में डीसी को मोमेंटो और अंगवस्त्र दे कर उनका सम्मान किया गया तथा सत्र का समापन किया गया।
इस बैठक में शिक्षक संकुल सदस्य और न्याय पंचायत के शिक्षक उपस्थित हुए
डीसी प्रशिक्षण विशाल कुमार ने विद्यालय के टी एल एम की और प्रिंट रिच सामग्री का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की
अंत मे सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *