अयोध्या।शिक्षा से ही बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है।शिक्षित समाज से राष्ट्र का चहुंमुखी विकास संभव है।उक्त विचार खपराडीह स्टेट के कुंवर अभिमन्यु सिंह ने जाना बाजार बसंती का पूरा में मनतोरा देवी फाउंडेशन क्लब द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बीते दिवस मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हैदर गंज थाने के उप निरीक्षक टी के आजाद ने बालिका सुरक्षा संबंधी महिला हेल्पलाइन सहित अन्य सुरक्षा के उपायों परअपने विचार व्यक्त करते हुए संबोधित किया। कोविड-19 का पालन करते हुए आयोजित समारोह में अतिथियों का स्वागत क्लब के नीरज शर्मा ,रामजीत बर्मा, दलजीत वर्मा, कल्लू वर्मा ,शिवम शर्मा राकेश वर्मा ,उदल वर्माआदि सदस्यों ने फूल माला पहना कर किया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान किरन वर्मा व संचालन शेर बहादुर शेर ने किया। कक्षा में अच्छे अंक पाने वाली प्रतिभाएं कक्षा 12 की छात्रा महिमा वर्मा को आजाद हिंद फौज के लांस नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामअचल वर्मा सम्मान पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया गया। तो वही कक्षा 10 की छात्रा साक्षी को सहकारी दुग्ध उत्पादन समिति के चेयरमैन रहे स्वर्गीय सच्चिदानंद वर्मा सम्मान पुरस्कार, अभिषेक को स्वर्गीय ब्लाक प्रमुख रामनेवाज बर्मा सम्मान पुरस्कार ,अनुष्का को स्वर्गीय पूर्व प्रधान अमरावती सम्मान पुरस्कार ,मनीष वर्मा को स्वर्गीय ग्राम प्रधान बासुदेव बर्मा सम्मान पुरस्कार व प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामचंद्र वर्मा ईश्वर दीन, सभा दिन बर्मा ,भास्कर तिवारी, गंगाराम निषाद, अशोक गुप्ता, सियाराम वर्मा, अर्जुन यादव जितेंद्र कुमार वर्मा आदि सहित कई दर्जन महिला पुरुष उपस्थित रहे। क्लब की संरक्षिका पूर्व प्रधान अनीता सेन सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

