-श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव में मची भगदड़-लोग हुये घायल-
-श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव में भगदड़ के कारण बंद करना पड़ा मंदिर-
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. राजधानी में श्री खाटू श्याम के भक्तों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। गोमती तट पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर राजधानी का प्रसिद्ध मंदिर है। मंगलवार को श्याम बाबा का जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा था। इस अवसर परा बड़ी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित थी।
रात्रि में बाबा के केक काटने के दौरान हजारों की भीड़ बेकाबू हो गयी। धक्का-मुक्की में कई लोग गिर भी गये। इससे वहां भगदड़ मच गयी। अनियंत्रित भीड़ ने कुर्सियां, सोफे, लाउडस्पीकर सिस्टम सब इधर-उधर फेंक दिये। मंदिर प्रशासन को अफरा-तफरी के बीच चल रहे कार्यक्रम को बंद करना पड़ा साथ ही मंदिर को भी बंद कर दिया गया। दर्शनाथियों को बिना दर्शन के वापस जाना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पंदिर प्रागंण में शाम से ही काफी भीड़ थी और बाहर सड़क पर दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर की लाइनें लगी थी मंदिर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने की और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। साथ ही सड़क पर हनुमान सेतु की तरफ मार्ग प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा बेवजह भगदड मचाने की संभावना ने इंकार नहीं किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्चे का गला कुर्सी में फंसने और धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ मची। जिसमें कई लोग घायल हुये एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुये मंदिर प्रशासन को भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिये सुरक्षा के कड़़े इंतजाम करने होगे वरना ऐसी दुर्धटनायें होती रहेगी।

