26 अप्रैल- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
तामस अधिक रजोगुन थोरा ।
कलि प्रभाव बिरोध चहुँ ओरा ।।
बुध जुग धर्म जानि मन माहीं ।
तजि अधर्म रति धर्म कराहीं ।।
( उत्तरकांड 103/3)
राम राम 🙏🙏
काकभुसुंडि जी कलियुग का वर्णन करते हुए गरूड़ जी से कहते हैं कि जब तमोगुण अधिक हो , रजोगुण थोड़ा हो , और सतोगुण का अभाव हो, चारों ओर वैर विरोध हो , यह कलियुग का प्रभाव है । बुद्धिमान लोग युगों के धर्म को मन में जानकर , अधर्म छोड़ धर्म में प्रीति करते हैं ।
भक्तों ! इस समय तमोगुण की प्रधानता है , हर ओर वैर विरोध है , यही कलियुग की पहचान है । ऐसे में बुद्धिमान वही हैं जो अधर्म छोड़ धर्म का पालन करते हैं । श्री राम जी धर्म हैं , श्री राम जी में प्रीति करना धर्म है । अतः श्री राम जी के चरण कमल को अंतःकरण मे धारण करें , तथा श्री राम नाम का भजन सतत करते रहें ,..…..अथ श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम । सीताराम जय सीताराम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम। श्री राम जय राम जय जय राम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जानकीवल्लभ राजाराम ।
राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम राम जय राम राम राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

