श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

23 सितंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

बिनु घन निर्मल सोह अकासा ।
हरिजन इन परिहरि सब आसा।।
कहुँ कहुँ बृष्टि सारदी थोरी ।
कोउ एक पाव भगति जिमि मोरी
( किष्किंधाकांड 15/5)
राम राम🙏🙏
वर्षा काल में श्री राम जी प्रवर्षण पर्वत पर वास कर रहे हैं, वे लक्ष्मण को वर्षा ऋतु के बारे में बता रहें हैं । वे कहते हैं कि बिना बादलों का निर्मल आकाश ऐसे शोभा दे रहा है जैसे भगवत् भक्त सब सांसारिक आशाओं को छोड़कर सुशोभित होते हैं। कहीं कहीं शरद ऋतु की थोड़ी थोड़ी वर्षा हो रही है जैसे कोई विरला मेरी भक्ति पाता है ।
आत्मीय जनों ! जब आकाश में कुछ नहीं रह जाता है तब वह शोभा देता है , इसी तरह भक्त भी तभी शोभा पाता है जब वह इच्छा रहित हो जाता है, उसे केवल श्री राम इच्छा रह जाती है । केवल श्री राम इच्छा रखने वाले श्री राम जी की भक्ति पाते हैं । अस्तु…. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
22 सितंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
*शारदीय नवरात्रि की बधाई*

जय जय गिरिबरराज किसोरी ।
जय महेस मुख चंद चकोरी ।।
जय गजबदन षडानन माता ।
जगत जननि दामिनी दुति गाता ।
( बालकांड 234/3)
राम राम🙏🙏
जगज्जननी श्री सीता जी की माता सुनयना जी ने मां सीता जी को श्री गौरी भवानी जी की पूजा करने के लिए भवानी जी के मंदिर भेजा है। श्री सीता जी पुष्पवाटिका आती हैं व श्री गौरी भवानी जी के मंदिर जाती हैं । वे कहती हैं , हे पर्वतों के राजा हिमाचल की पुत्री आपकी जय हो ! जय हो ! हे महादेव के मुख को निहारने वाली चकोरी! आपकी जय हो ! हे गणेश व कार्तिकेय स्वामी की माता! आपकी जय हो ! हे जगत जननि ! आपकी जय हो ।
आत्मीय जन! माता सीता जी श्री राम जी को पाने के लिए श्री गौरी भवानी जी का पूजन करने गई हैं । हम आप भी नवरात्रि में देवि पूजन कर प्रार्थना करें कि श्री राम जी हमारे जीवन में भी आ जाएँ, श्री राम जी का रामत्व हमारे जीवन में उतर आए। अथ… श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *