ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर विवेक खण्ड 3&4 जनकल्याण समिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, एडवोकेट फूल चन्द्र तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से संकट मोचन मंदिर पार्क चौराहा, विवेक खण्ड 3 पर होलिका दहन किया गया।
रूप कुमार शर्मा, एडवोकेट फूल चन्द्र, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वी. के. पाण्डेय, महादेव प्रसाद सोनकर, शिव राम सिंह, आर. एस. भटनागर, सुनील कुमार सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव, राधे श्याम गुप्ता, जी. डी. चोतरानी, विवेक श्रीवास्तव, कौशल सहित अन्य नागरिकों ने होली की पूजा के पश्चात गुलाल लगाया तथा एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

