*संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन*
*जौनपुर, 22 अप्रैल, 2025-* आध्यात्मिकता ही मानव एकता को मजबूती दे सकती है तथा मानव को मानव के निकट लाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना सकी है। इसी मन्तव्य से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘मानव एकता दिवस’ का आयोजन 24 अप्रैल को होगा। भारतवर्ष के प्रत्येक ब्राँचों में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित होकर बाबा गुरबचन सिंह जी एवं मिशन के अनन्य भक्त चाचा प्रताप सिंह जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगें और उनके महान जीवन से प्रेरणा लेगें।
यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस के दिन मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर जोन स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है। इस शिविर में रक्तदान करने के लिए जनपद के 43 ब्रांचो से श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे। जिसका समय प्रातः 9:00 बजे से 1:00 बजे तक है। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी ब्रांचो पर सत्संग का भी आयोजन होगा।
इस रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित करने हेतु जिला अस्पताल (सदर) के प्रशिक्षित डाक्टर एवं टीम सम्मिलित होंगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित रक्तदान शिविरों में स्थानीय अस्पतालों के डाक्टर एवं नर्स रक्त संग्रहित करने हेतु इस सेवा को निभाने के लिए तत्पर रहेंगे।
संत निरंकारी मंडल के सचिव समाज कल्याण विभाग के प्रभारी आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से इस वर्ष भी संपूर्ण विश्व के लगभग 500 से अधिक स्थानों पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
जैसा कि सर्वविदित ही है कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी।
निश्चित रूप में लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह अभियान निरंकारी सतगुरु की प्रदत्त सिखलाइयो को दर्शाते हुए एक दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है जिससे हर प्राणी प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहा है।

