संभल के डीएम का सराहनीय कदम:निजी स्कूलों पर जांच कर किया कार्रवाई : प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में कब तक होगी कार्यवाही ?

संभल के डीएम का सराहनीय कदम:निजी स्कूलों पर जांच कर किया कार्रवाई : प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में कब तक होगी कार्यवाही ?

*शिक्षा के नाम पर चल रहा लूटतंत्र*

*कलेक्टर ने स्कूलों पर लगाया जुर्माना*

जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।संभल डीएम डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया नें 33 स्कूलों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।जिले के CBSE और CISCE के 33 स्कूल मैंनेजमेंट ने NCERT के बजाय निजी प्रकाशकों की मंहगी किताबों को अपने स्कूल में चला रहे थे। कलेक्टर को अभिभावकों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि स्कूल में छात्रों को एक विशेष दुकान से महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
जिलाधिकारी की गोपनीय जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि निजी स्कूल मलिक फीस, ड्रेस, किताब के नाम पर जिले में जमकर लूट मचा रहे हैं,इसके बाद DM ने सभी दोषी स्कूलों पर एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया है।
*देखा जाये तो वैसे यें स्कूलों का खेल हर जिले में चल रहा हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *