संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने किया जन संपर्क,टटोला जनता का नब्ज

सतहरिया–संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेताओं के आवाहन पर रविवार को जिला संयोजक राजनाथ यादव ने बाजार से लेकर गांवों में जाकर जनता का चुनावी नब्ज को टटोला| जिसमें वर्तमान भाजपा सरकार को जन विरोधी व किसान विरोधी ठहराते हुए लोगों से भाजपा के खिलाफ मतदान करने की अपील की| उन्होंने नीभापुर,गरियांव,कबीरपुर,उकनी,रायपुर,सतहरिया, पंवारा, भसौट,अमाव आदि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया|इस दौरान उन्होंने मुंगराबादशाहपुर नगर में अयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेताओं का हमे निर्देश मिला है कि किसान विरोधी भाजपा सरकार के विपक्ष में मतदान करना और कराना है|मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में किस पार्टी के पक्ष में वोट करना है| इस सवाल पर उन्होनें कहा कि इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा|इसी लिए गांवों व बाजारों में जनसंपर्क किया जा रहा है और मतदाताओं का रूझान देखा जा रहा है|उन्होंने ने आगे बताया कि इस बार नौजवानों ,महिलाओं व बुर्जुगों में मतदान करने का उत्साह काफी दिखाई पड़ रहा है| उसमें महगांई व भ्रष्टाचार की मार सात मार्च को मतदान के माध्यम से दिखाई पड़ेगा| मुख्य रूप से परवेज लब्बू,चाँद बाबू,वकील राइन,आलम राइन आदि थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *