संस्कार पब्लिक स्कूल मल्लावां ने वार्षिक परीक्षा फल एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन 

संस्कार पब्लिक स्कूल मल्लावां ने वार्षिक परीक्षा फल एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन

 

संस्कार पब्लिक स्कूल मल्लावां ने 31 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राओं को शील्ड, मेडल, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राहुल सिंह फौजी सचिव अवध प्रांत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद हरदोई एवं सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक, ने बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही संगठन के के ०पी० सिंह फौजी, शरद कुमार फौजी ,धीरज दीक्षित फौजी, ने बच्चों को पुरस्कृत किया सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए, साथ ही दीप प्रज्वलन किया गया, विद्यालय प्रबंधक श्री रमाकांत पटेल जी एवं अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा जी ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह देखें सम्मानित किया, प्रधानाचार्य अर्पित पटेल एवं पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद सिंह एवं आदर्श वर्मा यजुबेंद्र सिंह ने बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया ,अरिहंत सिंह को कक्षा 7 में 98.85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए प्रथम पुरस्कार साथ में रेंजर साइकिल पुरस्कार में दी गई ,नवीन यादव एवं जया नाज बेस्ट स्टूडेंट रहे ,सभी बच्चों के अविभावक मौके पर उपस्थित रहे मंच संचालक नितेश सिंह द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *