संस्था जी एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत स्थान-,एल डी ए पार्क निकट क्षत्रिय लॉन राजाजीपुरम,लखनऊ में संस्था जी एस सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, पौधरोपण कार्यक्रम का संचालन अमित जायसवाल के द्वारा हुआ, कार्यक्रम में संस्था की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम की थीम एक पौधा अपनी माँ के नाम अभियान में सभी क्षेत्रीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । संस्था की ओर से सर्वश्री हेमंत वर्मा ,अमित जायसवाल ,महेश जी ,डॉ साहब,आशुतोष जी, दुबे जी,वर्मा जी, अनिल शर्मा जी,शैलेन्द्र साहू, श्रीकृष्ण पाण्डेय,संतोष श्रीवास्तव, हरिश्याम जी, सिद्दीकी भैया,मुकेश यादव,सर्वेश कुमार, आशीष कुमार,आदि लोगों ने पौधा लगाकर पर्यावरण में सुन्दरता और हरियाली बढ़ाने में योगदान दिया।
पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासचिव अरुण कुमार शुक्ला ने सभी का ह्रदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

