सऊदी में आकार लेने लगा ‘दुनिया का आठवां अजूबा’, बन रहा 170 किमी लंबा, 200 मीटर चौड़ा शहर

सऊदी अरब के रेगिस्तान में विशालकाय शहर का निर्माण शुरू हो गया है, जिसे ‘भविष्य का शहर’ कहा जा रहा है। यह शहर लंबे समय से सिर्फ कागजी योजनाओं का हिस्सा रहा है, लेकिन जमीन पर इसका काम शुरू नहीं हो सका। यह शहर एक सीधी रेखा में बनाया जाएगा जो दूसरे शहरों से जुड़ा होगा।

एक फोटोग्राफी कंपनी ने निर्माण की फुटेज रिकॉर्ड की है और एक वास्तुविज्ञान पत्रिका ने जारी किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘द लाइन’ प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक तारेक कद्दूमी ने पहले कहा था, यह दिखाएगा कि दुनिया में मानव क्षमता, तकनीक और वर्तमान जीवन शैली को बदलने की प्रतिबद्धता मौजूद है। ड्रोन फुटेज में बड़ी-बड़ी मशीनें विशालकाय रेगिस्तान में काम करते नजर आ रही हैं। देखकर ऐसा लगता है कि वे एक सीधी रेखा में खुदाई कर रही हैं।

क्यों कहा जा रहा ‘आठवां अजूबा’
प्रोजेक्ट को रिन्यूएबल ऊर्जा स्रोतों से लेकिन कई योजना के अनुसार शहर की लंबाई करीब 170 किमी होगी। लेकिन सिर्फ 200 मीटर चौड़ा होगा और इसमें कांच की 500 मीटर ऊंची इमारतें होंगी। एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा। प्रोजेक्ट पर 40 लाख करोड़ डॉलर का खर्च आएगा।

विस्थापन के विरोध पर सजा-ए-मौत…
इसके लिए मरुस्थल में रहने वाले हुवैत कबीलों के हजारों लोगों को विस्थापित किया गया है। विरोध करने वाले दो लोगों को अक्तूबर के पहले सप्ताह में सजा-ए-मौत भी सुनाई गई है। इसके अलावा कई दर्जन लोगों को 50 साल की कैद की सजा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *