सपा कार्यालय पर सम्राट अशोक जयंती मनाई गई, विचार गोष्ठी आयोजित
जौनपुर,26 मार्च । यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक के शासनकाल (ईसा पूर्व 269-232) को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम युग बताते हुए कहा कि उनका शासन अखंडता, सुशासन और जनकल्याण का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि मौर्य वंश के महान शासक सम्राट अशोक ने युद्ध का मार्ग त्यागकर शांति, न्याय और अहिंसा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
जयंती समारोह के उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विचार गोष्ठी को सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम और डॉ. राजीव रत्न मौर्य सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में अर्जक संघ के संस्थापक सदस्य राम आश्चर्य यादव तथा पीडीए समाजवादी परिवार के अन्य दिवंगत सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

