सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने बच्चियों को साइकिल व बैग देकर किया सम्मानित
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व नि0महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अयोध्या विधानसभा व महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें दीर्घायु होने की कामना की।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के आवास कृष्णापुर रसूलाबाद में पूर्व मंत्री पवन ने बच्चियों को 151 साइकिल एवं बैग वितरित कर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। चौक में महानगर कमेटी अयोध्या अध्यक्ष के नेतृत्व में मजदूरों को मिठाई वितरित की, सपा महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामीद जाफर मीसम व उपाध्यक्ष श्रीचद यादव व पार्टी के पदाधिकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया,।पार्टी कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया, इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा अखिलेश यादव के शासनकाल में लैपटॉप,कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, आदि सभी योजनाएं आज भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा आज भाजपा के शासन में प्रदेश की जनता किसान नौजवान व्यापारी सभी वर्ग परेशान है गरीबों की सारी योजनाएं बंद कर दी गई है।उन्होंने कहा कि यही नौजवान किसान बेरोजगार व्यापारी प्रदेश में खुशहाली और अमन चैन के लिए 2027 में भाजपा को प्रदेश से सत्ता से हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाएंगे। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी (पूर्व प्रधानाचार्य श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कालेज) ने कहा कि पहले वेतन सीधे वेतन खाते में नहीं आता था.लेकिन नेताजी मुलायम सिंह यादव जी मुख्यमंत्री जब मुख्यमंत्री थे तो मैंने जब नेताजी के सामने बात रखी तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसको कर दो तो अधिकारियों ने कहा कि ये सम्भव नहीं है उसपर नेता जी कहा कि सरकार में आप है कि हम है उसके बात तुरंत व्यवस्था बनी उसके बाद से वेतन सीधे खाते में आने लगा, र्निoमहानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज भाजपा के शासन में सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो जा रहे हैं।सरकार नौजवानों को नौकरी देना नहीं चाहती उन्होंने कहा प्रदेश में होने वाले चुनाव में यही नौजवान और बेरोजगार भाजपा को सत्ता से हटाकर श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगी, महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है अयोध्या में सभी कार्यकर्ता उत्साहित है ,इस जन्मदिन पर यही दुआ है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः मुख्यमंत्री बने जिससे इस प्रदेश में फिर से आपसी भाईचारा कायम हो,इस मौके पर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, मंजीत यादव,आशीष वर्मा, जगदीश यादव, गोपीनाथ वर्मा, तरजीह गौड़, अपर्णा जयसवाल, सीमा यादव, सीमा पासी, लाल बहादुर शुक्ला, राजेश कोरी, आशीष वर्मा, जगदीश यादव गोपीनाथ वर्मा शिवकुमार यादव, पंकज शर्मा, जगन्नाथ यादव वीरेंद्र गौतम राजबली यादव, सुरेंद्र यादव, सूरज वर्मा, वंशराज चौरसिया, राम भवनयादव, शैलेंद्र तिवारी डब्बू, नंदकुमार यादव, रामलाल, अनिल यादव, लल्लन पासवान, हरिशंकर तिवारी, राकेश पांडे, राम शंकर वर्मा, राम अजोर यादव, शिवांशु तिवारी नूर बाबू, सुशील कुमार, दान बहादुर सिंह,गंगाराम कनौजिया, शिवबरन यादव डॉ घनश्याम यादव शमशेर यादव, सुनील तिवारी राजनाथ यादव राम नेवल पाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शालिगराम मौर्य, साधुराम यादव, नारायण प्रभु, राकेश पांडे पूनम गुप्ता, निशा खान, औरंगजेब फरीद कुरैशी,सूबेदार यादव, मनजीत सिंह, राजेश यादव, मनीष सिंह, राजेश कोरी, अवनीश प्रताप सिंह, शाहबाज लकी आदि लोग मौजूद रहे।

