सभी बसों का संचालन चुंगी के बाहर से किया जायेगा:- जिलाधिकारी*

सभी बसों का संचालन चुंगी के बाहर से किया जायेगा:- जिलाधिकारी*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* मंगलवार को स्वामी विवेकान्द सभागार में आहूत निजी बस आपरेटरों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिये कि सभी मार्गो पर चलने वाली बस का कलर अलग-अलग होगा और नगर को जाम एवं अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु सभी बसों का संचालन चुंगी के बाहर से किया जायेगा और प्रत्येक बस पर बारकोड लगाया जायेगा तथा बस पर बस मालिक एवं चालक का नाम लिखा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल 2026 से बसों का संचालन नये बस स्टैंड से कराया जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, एआटीओ अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं बस आपरेटर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *