सम्मेलनों में व्यस्त जनप्रतिनिधि, बदहाल सड़कें और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

सम्मेलनों में व्यस्त जनप्रतिनिधि, बदहाल सड़कें और भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।जनपद में एक ओर जनप्रतिनिधि लगातार सम्मेलनों,बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में व्यस्त नजर आ रहे हैं,वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की जमीनी हकीकत विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। क्षेत्र की मुख्य एवं संपर्क मार्गों की हालत लगातार खराब होती जा रही है।सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनजीवन प्रभावित है। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई भी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह अवैध कारोबार बेखौफ संचालित हो रहा है।
वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय सम्मेलनों और औपचारिक कार्यक्रमों में अधिक व्यस्त दिखाई देते हैं। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से सड़क, बिजली, पर्यावरण संरक्षण तथा भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *