अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)जिले के माझा बरेठा में जमीन खरीदने के चल रहे शोर के बीच एक सरकारी जमीन की खरीद में गड़बड़ी का उठा बवंडर भी सामने आया है यह गड़बड़ी राजकीय डॉक्टर बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली के लिए 3 वर्ष पहले जमीन खरीदने को लेकर है आरोप तत्कालीन प्रचार राम दशरथ यादव पर लेख पत्र में अपना नाम समेत अन्य विवरण दर्ज कराने का है शासन में इसकी शिकायत हुई तो कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने जांच के लिए 2 सदस्य टीम गठित की कमेटी ने जांच में मेडिकल कॉलेज के नाम जमीन खरीदने में शिकायत को सही मानते हुए तत्कालीन प्राचार्य डॉ राम दशरथ यादव को दोषी माना है जांच टीम के सदस्य अपर आयुक्त रवि प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है जमीन खरीदने का यह लेख पत्र 7 अप्रैल दो हजार अट्ठारह का है शासन जमीन खरीदने के लिए तत्कालीन प्राचार्य डॉ यादव को नामित किया था जांच में पाया गया कि राज्यपाल उत्तर प्रदेश के साथ लेख पत्र में प्राचार्य राजकीय बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली का पता मोबाइल नंबर एवं पैन नंबर भी दर्ज है शासन के आयुष अनुभाग की तरफ से लगभग पौने दो करोड़ रूपया विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराया गया था उसी के लेख पत्र में तत्कालीन प्राचार्य का नाम होने से विवाद खड़ा हुआ है शासन में कई बिंदुओं की शिकायत तत्कालीन प्राचार्य के विरुद्ध की गई शासन ने उन शिकायतों को संज्ञान में लेकर मंडल आयुक्त को जांच कराने का आदेश दिया है उसी दो सदस्यीय जांच कमेटी में अपर आयुक्त न्यायिक रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह शामिल है जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है कार्रवाई का निर्णय शासन स्तर से होना है।

