सरल स्वभाव, सटीक उपचार और सेवा भाव के कारण विश्वास का पर्याय बने ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ गौरव श्रीवास्तव
अयोध्या।शहर के शक्तिनगर कालोनी मे स्थित कैलाश ईएनटी हास्पिटल के चिकित्सक डॉ गौरव श्रीवास्तव का मुख्य प्रयास यही रहता है कि जटिल से जटिल कान, नाक एवं गला रोगों से पीड़ित मरीजों का कम पैसे में बेहतर उपचार हो।जिसके चलते उनके यहां सिर्फ अयोध्या जनपद से ही नहीं आसपास पड़ोसी जिलों से नाक कान गला रोग से पीड़ित मरीज अपना इलाज करने आते हैं। बताते चले आज राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस होने के नाते आसपास के हुए मरीज जो उनके इलाज से ठीक हो चुके हैं उन्होंने उनके अस्पताल पर आकर उन्हें बधाई भी दिया।
मालूम हो कि इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव के प्रति मरीजों और नागरिकों ने विशेष सम्मान व्यक्त किया।वे अपने सरल स्वभाव, सटीक उपचार और सेवा भाव के कारण के विश्वास का पर्याय बन चुके हैं। वहां पर इलाज करने आने वाले रोगियों का मानना है कि वे पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ वे मरीजों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर उनका समाधान करते हैं।यही कारण है कि दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उनके पास उपचार के लिए पहुंचते हैं।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे समर्पित चिकित्सक समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।मानव सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें चिकित्सा जगत में विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ. गौरव जैसे चिकित्सक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
हैं।

