सरायख्वाजा थाना पुलिस के सतर्कता से बालिका सुरक्षित पहुँची घर। बच्ची पा कर परिजन का खिला चेहरा।

सरायख्वाजा पुलिस के सतर्कता से बालिका सुरक्षित पहुँची घर। परिजन हुए खुश

शाहगंज/जौनपुर।

पत्रकार-धनन्जय विश्वकर्मा

जनपद जौनपुर में एक तरफ मुगरबादशाहपुर क्षेत्र के लैहपुरा गांव के पण्डित का पूरा के 11 माह के बच्चे के अपहरण से सन सनी फैली हुई है। और जौनपुर जनपद के साथ पड़ोसी जनपदों में पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुटी है।

वहीं जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में पुलिस प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। एक सन्दिग्ध बच्ची जो दूर के ननिहाल में आई थी वह घर से भटक कर मल्हनी चौराहे पर रोती बिलखती पुलिस को दिखाई दीय।उस बच्ची को पुलिस ने अपने पास रख कर, उससे उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिस किया परन्तु बच्ची ने अपना नाम अनाबिया व पिता का नाम सकील बताई और पता बताने में असमर्थ रही।पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क करना शुरू कर किया। लगभग 1 घण्टे के बाद परिजनों से पुलिस की सम्पर्क हो पाया, उस बच्ची अनाबिया को सुपुर्द करते वक्त लिखित कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने बच्ची को पा करके बहुत खुश हुए और सरायख्वाजा थाना पुलिस पी. पी. तिवारी व डी.के. प्रसाद को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिए। खोई हुई बच्ची के नाना कलाम ने पुलिस प्रशासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज चौराहे पर सरायख्वाजा थाना के पुलिस नहीं होती तो शायद हमारे साथ भी कोई अनहोनी हो सकती थी। लेकिन ऐसा इन सिपाहियों के सहयोग से आज बच्ची सब कुशल सलामत हमारे पास मील सकीय।

बतादे कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर में दूर की रिश्तेदारी (नानीहाल) में अनाबिया पुत्र सकील 6 वर्ष अपने माता और भाई के साथ आई हुई थी। वह खेलते-खेलते घर का रास्ता भटक गयी थी। गुरुवार शाम 7 बजे सरायख्वाजा थाना पुलिस को मल्हनी चौराहे पर रोती-बिलखती एक बच्ची जिसका नाम अनाबिया पुत्री सकील (6) वर्ष दिखाई दिया। प्रसाशन ने उससे पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की लेकिन वह अपना नाम अनाबिया व पिता का नाम शकील ही स्पष्ट बता सकी और रोती रही। लेकिन पुलिस के सूझबूझ से स्थानीय लोगों से संपर्क किया और लगभग 1 घंटे बाद परिजन से पुलिस का संपर्क हुआ। तो थाना सरायख्वाजा पुलिस पी. पी. तिवारी व डी.के. प्रसाद ने लिखित कार्रवाही कर,अनाबिया को उसके नाना कलाम पता ग्राम अफलेपुर थाना सरायख्वाजा व माता नोनी पत्नी सकील पता ग्राम नूरपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *