मुलेठी की चाय के फायदे
एंटी-वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर मुलेठी सर्दी, खांसी और
जुकाम में फायदेमंद है। चाय, काढ़े में मुलेठी डालकर पीने से इम्यूनिटी
बूस्ट होती है। कई लोग मुंह में मुलेठी की लकड़ी रखकर चूसते भी हैं।
डॉ. कल्पना सिंह बता रही हैं मुलेठी के फायदे।
अल्सर, पेट में ऐंठन कम करे मुलेठी
मुलेठी में डिमल्सेंट गुण होता है, यह पेट में ऐंठन, सूजन और जलन को कम करता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ के लिए मुलेठी का सेवन
फायदेमंद है। मुलेठी सूजन कम करती है। अल्सर में भी इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है ।
मुलेठी सूजन कम करती है, अल्सर में भी फायदेमंद है।
डायबिटीज में फायदेमंद है।
मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, इसीलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद है। अध्ययन में पता चला कि मुलेठी के अर्क का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज के स्तर में कमी आती है, जिससे डायबिटीज के उपचार में फायदा होता है।
एंटीओबेसिटी इफेक्ट करेगा वेट लॉस
वेट लॉस करना चाहते हैं तो मुलेठी का पाउडर या मुलेठी का अर्क लें। इसे
खाने से पेट का मोटापा कम होता है। रिसर्च में पता चला कि मुलेठी की
जड़ के अर्क में एंटीओबेसिटी इफेक्ट होता है। इसी वजह से पानी के साथ
मुलेठी पाउडर लेने से वजन घटता है।
फैटी लिवर प्रॉब्लम है तो मुलेठी लें
मुलेठी लिवर के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद हेपोप्रोटेक्टिव एलिमेंट,
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाकर लिवर को डैमेज होने से
बचाता है। फैटी लिवर की प्रॉब्लम है तो मुलेठी का अर्क लेने से फायदा
होगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
मुलेठी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। रिसर्च के अनुसार, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टर एलिमेंट्स से भरपूर मुलेठी को विंटर्स में खाने से खास फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट मुलेठी के टुकड़े चबा-चबाकर खाएं।
मुलेठी की चाय सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है।
मुलेठी के कई फायदे हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से नुकसान भी पहुंच सकता है।
मुलेठी के नुकसान
प्रेग्नेंट महिलाओं को मुलेठी का सेवन नहीं करना चाहिए। मुलेठी में
ग्लाइसीर्रिजिनिक एसिड होता है, कुछ दवाओं के साथ इसका सेवन करने
से बॉडी में पोटैशियम लेवल कम हो जाता है। हार्ट पर बुरा असर पड़ता
है। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क रहता है।
मुलेठी की चाय बनाने का तरीका
मुलेठी चबाना और पाउडर की तरह खाना नहीं अच्छा लगता, तो मुलेठी
की चाय पिएं। मुलेठी की चाय बेहद फायदेमंद है। चाय बनाने के लिए
पानी में मुलेठी, अदरक और तुलसी डालकर खौलाएं। उबाल आने पर
गैस बंद करें। कप में 1 चम्मच शहद डालें और चाय छान लें। सर्दी, खांसी
और जुकाम में यह चाय बहुत फायदेमंद है।
डॉ कल्पना सिंह
(प्राकर्तिक चिकित्सक, योग एवं ब्यूटी एक्सपर्ट)
संदीप नेचुरोपैथी हॉस्पिटल

