सहायक अध्यापक इंजीनियर अंकित तिवारी ने समीक्षा अधिकारी व सौरभ पांडे ने आयकर विभाग में चयनित होकर माता-पिता का किया नाम रोशन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।कुछ दिन पूर्व जारी हुए यूपीएससी परीक्षा परिणाम में उत्तर प्रदेश में 38वी रैंक हासिल करने वाले सहायक अध्यापक इंजीनियर अंकित कुमार तिवारी आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।पर अभी उनके द्वारा उससे भी आगे बढ़ने का सपना है।बताते चले कि इं.अंकित कुमार तिवारी बीकापुर विकास खंड ग्राम पंचायत पुहंपी के मजरे पूरे देश तिवारी का पुरवा के निवासी है।उनके पिता ओंम प्रकाश तिवारी किसान और बीमा अभिकर्ता है।वर्ष 2017 में केंद्रीय विद्यालय बलिया, में उन्होंने पहली नौकरी को प्राप्त किया उसके वर्ष 2018 में बेसिक शिक्षा विभाग में, तारुन ब्लाक क्षेत्र में अपनी सेवा दिया वर्ष 2022 में शादी होने के बाद पत्नी भी शिक्षिका थी।इसलिए उन्होंने 2026 में उन्होंने मैनुअल ट्रांसफर लिया और पति पत्नी दोनों एक साथ मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र ड्यूटी करने लगे।लेकिन उनके मन में सपना चल रहा था जिसकी तैयारी वह करते रहे।आखिरकार उन्होंने इस सफलता को हासिल कर लिया।और समीक्षा अधिकारी सचिवालय के पद पर चयन हुआ।जिसको लेकर गांव शिक्षा विभाग और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।इसी दौरान एक वर्ष पहले दिल को हिला देने वाली घटना भी घटी जिसमें इंजीनियर अंकित कुमार तिवारी ने की माता का निधन हो गया।पर ऐसी घटना के बाद अंकित और उनकी पत्नी एक ही विभाग में रहकर पत्नी का भरपूर सहयोग मिलने पर इं अंकित कुमार तिवारी ने इस सफलता को हासिल कर लिया।अपनी कठिन मेहनत के बल पर इस कठिन परीक्षा की लाइन को चीरते हुए उत्तर प्रदेश में 38वें रैंक पर सफलता हासिल किया।उसी क्रम में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित होकर सम्मानित किया।इसी कड़ी में भाजपा नेता शैलेंद्र पांडेय मोनू, अजय पांडेय, अशोक तिवारी, रंजीत तिवारी, दीपक पांडेय, संतोष मिश्रा, हर्षित पांडेय, विवेक सिंह, राम गोपाल पांडेय, योगेश त्रिपाठी, आदित्य पांडेय, इं.अमित पांडेय, कथा वाचक पंडित केशरी प्रसाद शुक्ला, राम चरन निषाद कोटेदार, शिक्षक राज कुमार यादव, गया प्रसाद यादव, अरविंद तिवारी, आदर्श जी तिवारी, देवमणि तिवारी, फूलचंद यादव, जय प्रकाश तिवारी, अंकित के पिता ओंम प्रकाश तिवारी, भाई विवेक तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, भरतजी श्रीवास्तव, विवेक तिवारी मोनू सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने अंग वस्त्र देकर माला पहना कर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
वहीं दूसरी तरफ भी खुशी का माहौल रहा महज 20 वर्ष के सौरभ पाण्डेय पुत्र दीपक पांडेय निवासी ग्राम जेरुआ ने भी अपनी कठिन परिश्रम के बल पर आफिस सुप्रीम टंडन आयकर विभाग भारत सरकार की परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुए 3380 वीं रैंक हासिल किया है।इं.अंकित कुमार तिवारी के भांजे भी है।सौरभ पाण्डेय के पिता घर पर रहकर खेती किसानी का कार्य करते हैं। इस खुशी के अवसर पर दोनों सफलता हासिल किए यूवकों का सम्मान किया गया।

